scriptयूपी के थाने में सिपाही ने रेप पीड़िता की मां के फाड़े कपड़े, छेड़छाड़ का आरोप! | Woman alleged Police for tearing her cloth in Police station | Patrika News
गोरखपुर

यूपी के थाने में सिपाही ने रेप पीड़िता की मां के फाड़े कपड़े, छेड़छाड़ का आरोप!

मुख्यमंत्री के जिले के सिकरीगंज थाने का मामला

गोरखपुरSep 20, 2019 / 03:39 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

rape

rape

यूपी की पुलिस कानून व्यवस्था का पालन कराते कराते खुद ही कानून की राह से भटकती दिख रही है। सिद्धार्थनगर में एक थानेदार द्वारा गाड़ी चेकिंग के नाम पर सरेआम एक व्यक्ति की लात-घूसों से पिटाई, कुशीनगर में एक दरोगा द्वारा पूछताछ के नाम पर बुजुर्ग से महीना भर बेगारी कराना-पैर दबवाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि मुख्यमंत्री के जिले में दुष्कर्म की रपट लिखाने गई महिला ने पुलिस पर थाने में सरेआम कपड़े फाड़ने और छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामला गोरखपुर के सिकरीगंज थाने का है।
सिकरीगंज थाने की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के एक युवक ने उसकी बेटी के साथ रेप किया। जब वह पुलिस थाने में शिकायत करने पहुंची तो उसकी रपट नहीं लिखी जा रही। जब मुकदमा लिख गया तो आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। पुलिस आरोपी से मिली हुई है। महिला ने आरोप लगाया कि थानेदार इस मामले में हस्तक्षेप कर कोई कार्रवाई नहीं करने दे रहे हैं। बीते सोलह सितंबर को वह अपने मामले में जानकारी लेने थाने गई थी। उसे थाने में देखते ही थानेदार भगाने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि थानेदार ने उसके साथ अभद्रता की। थाने के ही कहने पर एक सिपाही ने थाने में ही उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़खानी की है।
उधर, सिकरीगंज थानेदार ने मामले को झूठा करार दिया है। थानेदार के मुताबिक महिला की लड़की तीन शादी कर चुकी है। अब एक नाबालिग पर शादी का दबाव बनाने के लिए रेप का झूठा आरोप लगा रही। इसलिए केस दर्ज कराई है।

Home / Gorakhpur / यूपी के थाने में सिपाही ने रेप पीड़िता की मां के फाड़े कपड़े, छेड़छाड़ का आरोप!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो